अमरोहा, जून 17 -- जोया। प्रसव के लिए ले जाते समय महिला की रक्तस्राव से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर ब्लाक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में पेशे से मजदूर नबी हसन का परिवार रहता है। सोमवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर मजदूर अपनी पत्नी अंजुम की डिलीवरी कराने के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रक्तस्राव होने से अंजुम की रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सोमवार शाम को ही परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। यह भी पढ़ें- कुठौंद में प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में फिर जच्चा बच्चा की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...