श्रावस्ती, मार्च 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में रक्तदान व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान कर खुद 28 बार के रक्तदाता को सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए रक्तवीर का चयन किया गया है। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगिया निवासी अश्वनी कुमार वर्मा ने अब तक 28 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की है। अश्विनी कुमार वर्मा को आगामी 22 मार्च 2026 को संकल्प मानव सेवा संस्था की ओर से आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अश्वनी कुमार वर्मा रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जिले में रक्त क्रांति लाने का संकल्प लिया है। साथ ही उन्हें अन्य सामाजिक योगदान के लिए विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.