जमुई, जून 15 -- जमुई, एक प्रतिनिधि समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ लगातार 545 वीं सप्ताह से अनवरत चल रही साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई की रविवारीय यात्रा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मनीयड्डा ग्राम पहुंची। इस विशेष अवसर पर मानव जीवन बचाने वाले रक्तवीरों के सम्मान में पौधारोपण कर उन्हें प्रकृति का अनमोल उपहार समर्पित किया गया। यात्रा के दौरान साईिकल यात्रियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा संदेश दिया कि जैसे रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है, उसी प्रकार एक पौधा धरती और आने वाली पीढि़यों को जीवनदायी वातावरण प्रदान करता है।इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे गोलू कुमार ने कहा कि रक्तदान को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- रक्...