चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उपायुक्त ने समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए नियमित रूप से रक्तदान करें। वे बुधवार को सदर अस्पताल-चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र के सभागार में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री स्वर्गीय नाना चुड़ासमा की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा, सदर चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्...