रक्तदान है महादान, जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान अवश्य करें : वीणा देवी
दुमका, जून 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ के स्थानीय टाटानगर मंडली धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग एवं धर्मशाला प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जरमुंडी के चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंजू कुमारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी मौजूद थीं।
रक्तदान की महत्ता वीणा देवी एवं डॉ अंजू कुमारी ने रक्तदान की मुहिम को आगे बढ़ाने एवं रक्तदान के लिए नागरिकों को प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नही है, रक्तदान महादान है। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंजू कुमारी, ब्लड बैंक के कर्मी, आनंद झा के निगरानी में रक्तदाताओं का रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर रक्तदाताओं को मेडल और टाटा मंडली द्वारा उपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.