गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि जिला स्वास्थ्य समिति गोड्डा के तत्वाधान में ब्लड सेंटर गोड्डा में रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ईसीअल शेफाली आईटीआई सिकटिया गोड्डा मे रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गाया। जिसमें अध्यनरत स्टूडेंट और फैकेल्टी स्टॉफ को जागरूक करते हुए डॉक्टर आकाश कुमार मेडिकल ऑफिसर गोड्डा ने बताया कि रक्तदान महादान माना जाता है। क्योंकि रक्तदान से लोगों को नई जिंदगी मिलती है और समाज रक्तदाता के इस सराहनीय कार्य को हमेशा याद रखता है। रक्तदान से न तो शरीर में बीमारी आती है न शरीर कमजोर पड़ता है। इसलिये हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिये। रक्तदान से एचआईव्ही होने का खतरा नहीं होता है। हृदयाघात होने की संभावना कम होती हैं, क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है। वजन कम क...