रिषिकेष, जनवरी 11 -- संत निरंकारी मिशन की ओर से भक्ति पर्व के अवसर पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 125 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रविवार को सत्संग भवन ब्रांच भोगपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। सत्संग में ज्ञान प्रचारिका सविंदर कौर ने सतगुरु का संदेश देते हुए कहा कि भक्ति दिखावे का नहीं बल्कि सेवा, त्याग और समर्पण का नाम है। उन्होंने कहा कि सत्संग से मन की मलिनता दूर होती है और गुरु वचनों पर चलकर ही सच्ची भक्ति संभव है। सुबह से ही सेवादल व साध संगत के स्वयंसेवक रक्तदान के लिए कतारों में खड़े नजर आए। राजकीय दून हॉस्पिटल देहरादून के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.