भदोही, जून 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान करने के साथ ही जन-जन को जागरूक करने का शपथ ग्रहण की। 14 जून रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं होती। हमारे शरीर से निकला रक्त किसी की जिंदगी बचा तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता। हमारे शरीर से निकला रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस विशेष: किसी अनजान ने दिया दान, ताउम्र पल रहा मन में अहसान निर्धारित तिथियों पर लोग रक्तदान करते हैं तो वह कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकत...