आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी भवन, हरबंशपुर, में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि रक्तदान एक महान एवं पुनीत कार्य है। जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक होता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर वर्मा, जिला अस्पताल के चिकित्सक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं का संदेश दिया यह भी ...