लोहरदगा, अप्रैल 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान को लेकर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में रांची के प्रसिद्ध ऑर्थो सर्जन डा विशाल, गुमला के सिविल सर्जन डा शंभू नाथ चौधरी, प्रसिद्ध व्यवसायी विवेक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।मौके पर गुमला के सिविल सर्जन डा शंभू नाथ चौधरी ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी है। आज प्रतिदिन मरीजों को जितनी रक्त की आवश्यकता होती है, हम उतना उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। ऐसे में नियमित रक्तदान अत्यंत आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी स्थिति बनने ही नहीं देनी चाहिए कि किसी को रक्...