रुडकी, मई 10 -- रोटरी क्लब रुड़की ने सिविल अस्पताल के सहयोग और आर्ट ऑफ लिविंग की सहभागिता से रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष रीना नैथानी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा परोपकार है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। वरिष्ठ सदस्य सचिन गुप्ता ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा को हमेशा समर्पित रहे सर हेनरी दुनंत इस दौरान वंदना मोहन, अलका मित्तल, प्रेम सरीन, संजीव सैनी, वीके जैन, वीके शर्मा और पीसी सैनी सहित अन...