भदोही, मई 8 -- भदोही, संवाददाता। विश्व रेडक्रास दिवस पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में हुआ। इसमें रेड क्रास सोसाइटी द्वारा कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं, ज्ञानपुर स्थित कार्यालय में क्षय रोगियों में पोषण पोटली भी वितरित हुआ। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे संग डीएम काटा केकपोषण पोटली वितरण इस दौरान मुख्यअतिथि रहे डीएम शैलेश कुमार व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल एवं सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा संयुक्त रूप से सौ टीबी रोगियों में पोषण पोटली वितरित हुआ। डीएम ने कहा कि युद्ध एवं आपदा के समय रेड क्रॉस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रेडक्रॉस संस्था सेवा भावना के साथ आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में निरंतर कार्य करती रही है। यह भी पढ़ें- 35 टीबी और पांच कुष्ठ रोगियों को बांटी राहत ...