मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर। नगर के इमरती रोड में रोटरी क्लब विंध्याचल के पदाधिकारियों ने आगामी कार्ययोजना के लिए हुई बैठक में अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि एक जुलाई से नए सेवा सत्र का शुभारंभ रक्तदान शिविर से होगा। इसी दिन डॉक्टर एवं सीए को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा रोटरी चौराहा, विद्यालय गोद लेने सहित कई जनसेवा परियोजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 12 जुलाई को क्लब का इंस्टालेशन है। इस वर्ष गणेशगंज स्थित नंदकिशोर प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर वहां टीनशेड, शौचालय, पौधरोपण और बच्चों के लिए प्ले रूम विकसित करेंगे। साथ ही शहर में एक रोटरी चौराहा भी विकसित किया जाएगा। सचिव गौरव खेमका ने अन्य कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता एवं क्लब ट्रेनर सुशील झुनझुनवाला भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...