चतरा, मार्च 30 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में डुमरी कला के सोवादा गांव में सोमवार को मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा के द्वारा रक्तदान शिविर सह दहेज मुक्त विवाह और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त दान किया गया। मौके पर स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन संत रामपाल जी महाराज के बताए हुए मार्गो पर चलकर मानव कल्याण के लिए किया गया है। रक्तदान जैसे नेक कार्य जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होता है। मानव जीवन में रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने लोगो को संत रामपाल जी महाराज के बताए हुए सतभक्ति मार्ग एवं समाज सुधार संबंधी संदेशों को विस्तार से बताया। श्रद्धालुओं ने सत्संग वाणी से प्रभावित...