जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर बागबेड़ा की ओर स्वर्गीय शिव कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर छठा रक्तदान शिविर का आयोजन आरपी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में किया गया। इस दौरान 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं संयोजक शीला नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर सरदार शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला परिषद कुसुम पूर्ति, जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, बंटी सिंह, वार्ड नंबर 19 की वार्ड पार्षद राखी सिंह उपस्थित रहीं। शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से बमलेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहु, पप्पू कुमार साह, राजेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.