रुद्रपुर, जुलाई 31 -- सितारगंज। शहीद ऊधम सिंह की पुण्य तिथि पर शहीद ऊधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित शिविर में 64 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह और ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रक्त संग्रह का कार्य एसएच हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इस दौरान संस्था 48 रक्तदान शिविर आयोजित कर सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करा चुकी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शिविर लगाकर पंजाबी महासभा ने किया रक...