रांची, मार्च 22 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के सत्संग के समापन पर आयोजन स्थल पर जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएलकेएम और सामाजिक कार्यकर्ता ने रक्तदान किए। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरुरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। दूसरों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें। शिविर में उपस्थित लैब टेकनिशियन रवि महतो ने बताया कि कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर को सौंपा जाएगा। रक्तदान शिविर में धनेश कुशवाहा 42 वां बार, सुरेंद्र महतो 22वां बार, रूपेश कुशवाहा 15 वां बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.