चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- चक्रधरपुर। सदर अस्पताल चाईबासा में रक्त की कमी को देखते हुए शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया। एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 40 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। मौके पर एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी ने कहा कि जिला में रक्त की कमी को देखते हुए डीसी के निर्देश पर प्रत्येक महीने 24 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्त की कमी को देखते हुए इच्छुक व्यक्ति अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर कई सारी भ्रांतियां फैलाई गई है। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रह लेकिन हकीकत में रक्तदान करने से मनुष्य का शरीर हमेशा स्व...