सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- पुपरी। बिहार के रक्तदानियों ने राज्य की सीमा से बाहर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सामूहिक एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रक्तदान शिविर आयोजित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसडीपी डोनर्स ग्रुप, बिहार के अध्यक्ष एवं पुपरी निवासी अतुल कुमार के नेतृत्व में 25 जुलाई को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी में आयोजित शिविर में कुल 38 रक्तदानियों ने प्लेटलेट्स दान किया। शिविर में बिहार के 21, यूपी के 15 और दिल्ली के दो रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। इनमें एक महिला रक्तवीरांगना भी शामिल थीं।शिविर में सोनी कुमार वर्मा, अविनाश सिंह बादल, रजनीश वत्स, अनीश केशरी, दीपक सिंह चौहान, रौशन कुमार सिंह सहित कई युवाओं ने प्लेटलेट्स दान किया। सीतामढ़ी की स्मिता वर्षा झा एवं प्रिया सिंह ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर की विशेष बात यह र...