आगरा, अप्रैल 12 -- रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर द्वारा रविवार को खेरिया मोड़ स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से हुए शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ सचिव विकास अग्रवाल और मनोज नोतनानी ने किया। विकास अग्रवाल ने बताया कि एकत्रित रक्त जरूरतमंदों और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोगी साबित होगा। रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य अखिलेश अग्रवाल, अशोक टंडन, करन कांत, मोहित गुप्ता, हिना खान, यश दिवाकर, बॉबी कुशवाह, आशीष सिंघल, सुनीता राणा और विशाल राणा का विशेष सहयोग रहा। लोकहितम चेरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से डॉ. अशोक चौधरी, रूपेश तिवारी, दीपक त्यागी, राजवीर दिवाकर, शुभम शाक्य और राजेश सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.