रांची, मई 3 -- खूंटी, संवाददाता। युवा कांग्रेस जिला कमेटी, खूंटी की ओर से जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के जन्मदिन पर रविवार को आजाद रोड स्थित अंजुमन हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आलम हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए योगदान दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को समाजहित के ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। आयोजकों ने ज...