पूर्णिया, दिसम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत युवा जागृति मंच द्वारा रजनी चौक स्थित त्रिदेव विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंच संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में रक्तदाताओं का बेहतरीन सहयोग रहा। कार्तिक चौधरी ने सभी रक्तदाता बंधुओं का इस मानव सेवा कार्य में सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी, आलोक लोहिया एवं प्रबुद्ध रक्तवीरों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक लोहिया, सुमन सिंह, मुकेश कुमार, सौमिक मित्रा, प्रीतम पिर्यदर्शी, राकेश रंजन, सोनु मंडल, प्रसन्न पिर्यदर्शी, सन्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.