देवघर, जून 23 -- देव संघ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड एजुकेशनल रिसर्च (डिपसर) कॉलेज देवघर में मंगलवार को आचार्य सौम्येंद्र नाथ ब्रह्मचार्य की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षकों, प्रशिक्षु शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. नितिन एम गंगाने, देव संघ आश्रम के उपाध्यक्ष असीम चटर्जी, गुरुजी दिवाकर महाराज, संदीप कुमार कायन एवं आश्रमवासी द्वारा मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण रक्तदान शिविर के आयोजन में सदर अस्पताल देवघर के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने दायित्व का निर्वहन कर कुल 26 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार...