रक्तदान शिविर में 25 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
छपरा, जून 24 -- छपरा हमारे संवाददाता l छपरा सदर अस्पताल कैंपस स्थित ब्लड बैंक में अधिकोष में अडानी ग्रुप द्वारा बुधवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रक्त केंद्र, सदर अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। संचालन उपाधीक्षक डॉ. के. एम. दूबे तथा रक्त केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजित रक्तदान शिविर में 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। उपाधीक्षक ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में समाज के जागरूक नागरिकों द्वारा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.