रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह
सिमडेगा, मई 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज हॉस्पिटल में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस परोपकारी कार्य में 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर राजीव राजन के द्वारा फीता काटकर किया गया। राज हॉस्पिटल के निदेशक डॉ भानु प्रताप साहू के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ राजीव राजन जी को फूलों का गुलदस्ता एवं प्रशस्ति चिन्ह और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉक्टर राजन ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी के घर का चिराग बुझने से बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.