देवघर, फरवरी 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा देवघर के सहयोग से रविवार को अपोलो क्लिनिक देवघर में रक्तदान सह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद एवं गंभीर रोगियों के उपचार के लिए उपयोग में लाया जाएगा। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को क्लिनिक की ओर से फर्स्ट एड किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जीतेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च रूप है। इस प्रकार का शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देते हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। कहा कि रेडक्रॉस सदैव समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.