देहरादून, अप्रैल 1 --  जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी व युवाओं के तत्वाधान में राधाकृष्ण मंदिर सभागार में परिवर्तन चैरिटेबल ब्लब सेंटर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, रोटरी सचिव योगिता गोयल, समाजसेवी देवेंद्र उनियाल एवं जय बद्री केदार महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल ने रीबन काटकर किया। शिविर आयोजक देवेंद्र उनियाल ने कहा कि यह 16 वां रक्तदान शिविर है जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि शिविर लगाने का मुख्य मकसद जरूरतमंद लोगों तक रक्त पहुंचाना है ताकि उनका जीवन बच सके उन्होंने कहा कि सभी लोग इस नेक कार्य में निस्वार्थ भाव से जुड़कर अधिक अधिक संख्या में रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से अभी तक पि...