मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- भोपा। भोपा मे मुजफ्फरनगर मार्ग पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो व्यक्तियों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया व अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। भोपा में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर जन औषधि दिवस की उपलक्ष में एसडी ब्लड बैंक एवं जीवन धारा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर रक्तदान किया।शिविर के आयोजक सुनील कुमार प्रजापति सहित डॉ. अनिल कुमार, कामेश ,आशु ,मनोज, अजय सहरावत आदि ने रक्तदान के लाभ बताएं तथा रक्तदान को महत्वपूर्ण दान बताया व रक्तदान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाई जा सकती हैं और जान बचाने वाला हमेशा ही बड़ा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...