रक्तदान शिविर में शिक्षकों-विद्यार्थियों की रही भागीदारी
प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं एचएएचआरडीएम अस्पताल में प्रिंसिपल व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वसीम अहमद के निर्देशन में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल ब्लड सेंटर के सहयोग से लगे शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं से भागीदारी की अपील की गई। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. उसामा अहमद ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। प्रिंसिपल ने रक्तदान के सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- ब्लड की कमी पर अफसरों व एमबीबीएस छात्रों ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- शिविर में छात्रों-शिक्षकों ने रक्तदान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.