आगरा, मार्च 7 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एसएन मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डायट निरुद्ध यादव ने कहा कि रक्तदान में दिया गया एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक होता है। यह हमारे मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। संयोजक प्रवक्ता डॉ. मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि गूगल फॉर्म के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियां भरने वाले शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और अन्य रक्तदानियों ने 54 यूनिट रक्तदान किया। यह सभी रक्तदानियों द्वारा सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रदर्शित मानवता का उदाहरण है।इससे पहले आयोजित प्राथमिक चिकित्सा संगोष्ठी में चिकित्सक डॉ. सौम्या चाहर और डॉ. विनय गोयल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को तत्काल दी जाने वाली चिकित्सा प्राथमिक चिकित्सा कहलाती है। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा के दौरान बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.