बुलंदशहर, जुलाई 7 -- जैन इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए।कार्यक्रम में योगेंद्र , विभाग संगठन मंत्री कमल,कर्मवीर भाटी, राकेश यादव,अशोक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...