भागलपुर, अप्रैल 13 -- वैदिक जागृति मंच द्वारा रविवार को नगर परिषद के सम्राट अशोक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सुबोध राय, प्रशिक्षु आईपीएस एवं एएसपी सह थानाध्यक्ष सयाम रजा, बीडीओ संजीव कुमार, मुरारका कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी, सभापति राजकुमार गुड्डू, प्रभारी रेफरल अस्पताल डॉ. कुंदन भाई पटेल तथा एके गौपालन कॉलेज के प्रबंधक प्रो. अर्जुन प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन वैदिक जागृति मंच के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हम अपनी व्यस्त जिंदगी में फंसे रहते हैं, लेकिन मात्र 15 मिनट की कोशिश किसी की पूरी जिंदगी बचा सकती है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे शरीर में कोई कमजोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.