रक्तदान शिविर को लेकर जागरुकता कार्यक्रम
घाटशिला, मई 10 -- गालूडीह। शनिवार को स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन संस्था 'वीबीडीए 'के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया l तत्पश्चात साइ ट्रस्ट के डायरेक्टर तन्मय सिंह सोलंकी ने विद्यार्थी एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए तथा अपने सगे संबंधी एवं मित्रों को भी रक्तदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए l कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं सलाहकार सुनील मुखर्जी, ट्रेनिंग इंचार्ज प्रदीप घोषाल तथा सदस्य राम सिंह ने सामाजिक जागरूकता एवं रक्तदान के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। यह भी पढ़ें- तुलसी के पौधे से दिया पर्यावरण संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.