हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग यूथ विंग कि ओर से सोमवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। रक्तदान शिविर को लेकर प्रसिद्ध अभिनेत्री स्टेफी पटेल ने भी आम जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांसद, विधायक, डीआईजी, डीसी, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों से इस महाअभियान में भाग लेने का आग्रह किया है। संस्था अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हमारी पूरी टीम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.