शामली, मार्च 22 -- समर्पण सेवा ट्रस्ट द्वारा शहर के अग्रसैन पार्क पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रविवार को शहर के अग्रसैन पार्क में समर्पण सेवा ट्रस्ट के रक्तदान शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व सभासद देवानंद गौड ने किया। इस दौरान समाजसेवी लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुनित नामदेव, प्रशांत शर्मा, संदीप उपाध्याय, रजत नामदेव, सरोज गोयल, अमन नामदेव, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.