गढ़वा, जून 15 -- रंका, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद अंसारी ने 40वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश किया।एक चिकित्सक के रूप में दूसरों का जीवन बचाने के साथ-साथ खुद इतनी बार रक्तदान करना उनकी समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झारखंड राज्य का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल है, जहां साल में दो बार नियमित रूप से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जाता है। शिविर में 25 लोगों ने रक्त दान किया। रक्तदान करने वालों में :डॉ. गोरखनाथ पांडेय, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. उत्कर्ष मिश्रा, डॉ. हर्षिता सिं...