हरिद्वार, अप्रैल 17 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसे कृत्रिम रूप से तैयार नहीं किया जा सकता, इसलिए सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। जिला रक्त केन्द्र हरिद्वार के प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान ने रक्तदान के महत्व और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। एनएसएस समन्वयक डॉ. संगीता मदान ने इसे मानव जीवन रक्षा के लिए अमूल्य बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने छात्रों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बताया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार विश्नोई के निर्देशन में आयोजित शिविर में लगभग 60 छात्रों व कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में अमरीश, विकास कुमार, धर...