रक्तदान में युवाओं ने दिखाया देशसेवा का जज्बा
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को परशुरामा फाउंडेशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायअकिल के संयुक्त तत्वावधान में सीएचसी परिसर में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 16 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेवादा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का उत्साह देखते ही बना। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के जरिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.