फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी ने रक्तदान के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। हरियाणा सरकार की हालिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में फरीदाबाद में सबसे अधिक 77,440 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है। रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी शहर ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जिससे हजारों मरीजों को जीवनदान मिला है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम दूसरे स्थान पर रहा, जहां 70,402 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, पलवल में 13,799 यूनिट और नूंह में 8,896 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जिले में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी का यह सकारात्मक परिणाम है। रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी फर...