वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित मंडल अस्पताल में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में आयोजित शिविर में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने स्वयं रक्तदान कर रेलकर्मियों को इसके प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। स्वागत सम्बोधन में सीएमएस और शिविर संयोजक डॉ. आरजे चौधुरी ने कहा कि रक्तदान किसी अनजान को जीवन देने का संकल्प है। इससे पहले डीआरएम ने शिविर का शुभारम्भ मुख्य नर्सिंग अधीक्षक समीक्षा रानी से फीता कटवाकर कराया। इसमें वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार समेत अन्य अधिकारियों, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस और एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों समेत 21 रेलकर्मियों ने...