रक्तदान मानवता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी : विवेक
मथुरा, जून 18 -- महाराणा प्रताप जयंती पर धौलीप्याऊ स्थित होटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 60 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीएलए यूनिवर्सिटी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। विवेक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जिससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त अमूल्य है और रक्तदान मानवता के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाली संस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री यतेंद्र सिसोदिया एवं निखिल भारद्वाज ने विवेक अग्रवाल, जिला होमगार्ड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.