लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से विश्व समाज कार्य दिवस के तहत निःशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी ने किया। कुलपति ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है, जो न केवल कई व्यक्तियों का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में करुणा और सह-अस्तित्व की भावना को भी प्रबल करता है। कला संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद मोहन ने कहा कि रक्तदान समाज में एकीकरण को प्रोत्साहित करता है। प्रोफेसर रूपेश कुमार, प्रो. अमरेंद्र कुमार, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. अन्विता वर्मा, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. अंजलि मिश्रा, डॉ. ओमेंद्र यादव, डॉ. रजनीश यादव, डॉ. गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.