रक्तदान महान कार्य, अनेक लोगों का बच सकता जीवन: प्राचार्य
बेगुसराय, जून 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से रविवार को महाविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसका नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान करने वालों में डॉ. अजय कुमार सिंह, समीर कुमार, दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, प्रिंस कुमार, हिटलर कुमार एवं मोहित कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में मानवता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.