सिमडेगा, मई 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज अस्पताल, सिमडेगा और सदर अस्पताल की संयुक्त पहल पर 26 मई को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जिले के आपातकालीन एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सके। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. राजीव रंजन के द्वारा किया जाएगा। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही ऊर्जा बनाए रखने हेतु ताजा नाश्ता एवं पेय पदार्थ की भी व्यवस्था रहेगी। रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक व्यक्ति को एक ब्रांडेड मिल्टन वाटर बॉटल भेंट की जाएगी तथा समाज के प्रति उनके इस अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्याल...