बोकारो, जनवरी 9 -- बेरमो। आगामी 14 जनवरी को गोमिया के चुगनू कुंदा स्थित किसान मजदूर उच्च विद्यालय में रक्तदान-महादान क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 04 का फाइनल खेला जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देर दोपहर 3 बजे से होगी। मुख्य अतिथि में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी तथा विशिष्ठ अतिथि में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो शिरकत करेंगी। जबकि आयोजन को आकर्षक बनाने में खोरठा गायक बबन सिंह देहाती, खोरठा सुपर स्टार मनोज झारखंडी व खोरठा गायिका कौशल्या पंडित आएंगी तथा म्यूजिशियन में गुड्डू, संदीप व गेंदो जी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.