रक्तदान महादान : शिव मंदिर में 40 युवाओं ने किया रक्तदान
देहरादून, जून 15 -- देहरादून। धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सर्वत्र सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मानवता की मिसाल देखने को मिली। शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जीवन रक्षक पुनीत कार्य में योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल 'गामा' और राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान महापौर ने शिविर के आयोजक विष्णु भट्ट और अखंड प्रताप को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पेश की सामाजिकता की मिसाल यह भी पढ़ें- विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.