रक्तदान महादान: डालसा के शिविर में 34 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सिविल सर्जन कार्यालय एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से शनिवार को सिविल कोर्ट के सम्मेलन कक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा तौफीकुल हसन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्ताओं, पारा लीगल वॉलंटियर्स एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 34 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.