पाकुड़, जनवरी 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त पाकुड़ की पहल पर प्रत्येक माह की 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में समाचार भेजे जाने तक 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया था। रक्तदान करने वालों में महिलाओं व पुरुषों की संख्या दिखी। इस अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, लैब टेक्नीशियन गुलाम गौश, जगरनाथ कुमार, जीएनएम शांति मरांडी, जेएसएलपीएस कर्मी, डीलर, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। रक्तदान करनेवालों को प्रमाण पत्र दिया गया है। साथ ही रक्तदाताओं को फल, जूस, मिठाई, मिनरल वाटर भी उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ...