एटा, अप्रैल 1 -- नगर के अग्रसेन सेवा सदन बड़ा बाजार में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ डॉ. विजय कुमार गौतम एवं डॉ. लालता प्रसाद पालीवाल, पालिकाध्यक्ष गौरी देवी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 81 महिला-पुरुषों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गौतम ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से प्राप्त रक्त को निशुल्क ही वितरित किया जाता है। ताकि गरीबों को सहायता मिल सके। शिविर में विजय कुमार बंसल, ठाकुरदास पालीवाल ने रक्तदानियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, चंद्रानंद गिरी महाराज, अरुण कुमार गर्ग, अचल मित्तल, गौरव गौड एडवोकेट, डॉ. निखिल माहेश्वरी, सुमन गर्ग कुमारी, अन्नया बंसल, मीनू बंसल, पूर्वी वार्ष्णेय, आयुष...