देवघर, जून 24 -- मधुपुर, प्रतिनिधि । अनुमंडल अस्पताल में पूर्व मंत्री स्व. हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में एचएचए फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उसमें कुल 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं जांचोंपरांत 2 महिला सहित 26 यूनिट ब्लड रक्तदान हुआ। शिविर का उद्घाटन सूबे के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री हफीजुल ने कहा कि रक्तदान महादान है। नियमित रक्तदान करने वाले खुद को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचा पाते हैं। रक्तदान करने के बाद भी रक्तदाता पहले की तरह ही काम-काज कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी भी तरह की कमी या कमजोरी नहीं होती है। जागरूकता नहीं होने के कारण बहुत से लोगों के मन में रक्तदान को लेकर दुविधा रहती है, इसीलिए लोग रक्तदान से कतराते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि रक्तदा...